बिहार के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' अनिवार्य

  • Mar 26, 2026
Khabar East:Vande-Mataram-Made-Mandatory-in-Bihars-Government-Schools
पटना,26 मार्चः

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब सुबह की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' से होगी। इस संबंध में बुधवार को केन्द्र सरकार के निर्देश पर बिहार सरकार ने सभी विभागों को आदेश जारी कर सूचित किया है। आदेश के अनुसार, स्कूलों में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा। बिहार के स्कूल में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' अनिवार्य : बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश सभी मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, प्रमंडल आयुक्त, जिलाधिकारी और जिले के पुलिस अधिकक्षक को भेजा गया है, ताकि आदेश का पालन सही तरीके से हो। इससे पहले 28 जनवरी 2026 को केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को राष्ट्रगीत के सम्मान और गायन को लेकर निर्देश जारी किया था।

निर्देश में आगे कहा गया कि, राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और महत्वपूर्ण मौकों पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को शामिल करना अनिवार्य किया जाय। सरकार कि तरफ से यह भी निर्देश जारी किया गया कि इस दौरान सभी लोगों को सम्मान में खड़ा होना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही और असम्मान को गंभीरता से लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संस्थान के प्रमुख की होगी।

 दरअसल पिछले दिनों, केंद्र सरकार ने नया प्रोटोकॉल जारी किया था, जिसमें राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के पूरे छह छंदों (3 मिनट 10 सेकंड) को आधिकारिक संस्करण घोषित किया गया है। इसे राष्ट्रपति के कार्यक्रमों, पुरस्कार समारोहों, स्कूलों और अन्य सरकारी आयोजनों में अनिवार्य बनाया गया है। लोगों को खड़े होकर सम्मान देना भी जरूरी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: