ओडिशा सतर्कता (विजिलेंस) टीमों ने दाहा सिंचाई उप-विभाग के एसडीओ पंचु बेहरा से जुड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है। यह कार्रवाई उनके ब्रह्मपुर और भंजननगर स्थित ठिकानों पर की गई तलाशी के दौरान सामने आई।
बरामद संपत्तियों में ब्रह्मपुर के बसंत विहार क्षेत्र में 3550 वर्गफुट क्षेत्रफल का तीन मंजिला मकान, पांच कीमती प्लॉट, 18.90 लाख रुपये नकद, 57 लाख रुपये की कंक्रीट मिक्सर मशीन, 37 लाख रुपये की जेसीबी मशीन, एक कार तथा तीन दोपहिया वाहन शामिल हैं।
इसके अलावा, सोने के आभूषण और वित्तीय निवेशों का भी आकलन किया जा रहा है।
वहीं, विजिलेंस के तकनीकी विंग द्वारा संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है और तलाशी अभियान अभी जारी है।