ओडिशा सरकार ने विधायकों के वेतन, भत्तों और पेंशन में वृद्धि से जुड़े विवादित विधेयक को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिग द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद ओडिशा विधानसभा सचिव ने सभी विधायकों को वेतन वृद्धि विधेयक वापस लेने संबंधी सूचना भेजी है। यह विधेयक पिछले वर्ष पारित किया गया था, जिसमें विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे लेकर व्यापक आलोचना हुई थी।
अन्य राज्यों की तुलना में प्रस्तावित बढ़ोतरी को अत्यधिक बताते हुए इस विधेयक की कड़ी आलोचना की गई थी। सभी दलों ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।