पुल से नीचे गिरी पर्यटक बस, 1 की मौत, 14 घायल

  • Feb 13, 2026
Khabar East:1-Killed-14-Injured-As-Tourist-Bus-Falls-Off-Bridge-In-Balasore
बालेश्वर,13 फरवरीः

बालेश्वर के खंटपड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-16 पर एक पर्यटक बस के पुल से गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 से अधिक यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश जा रही बस के चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई, जिससे वाहन पुल से नीचे जा गिरा।

 चालक पुल से गिरकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 14 लोगों का खंटपड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बस अभी भी पुल पर खतरनाक स्थिति में लटकी हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: