कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर छात्रा की संदिग्ध मौत

  • Feb 13, 2026
Khabar East:Student-dies-in-suspicious-condition-after-falling-from-the-roof-of-a-coaching-centre
पटना,13 फरवरीः

पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ के हरी नगर कॉलोनी स्थित एक निजी भवन में कोचिंग सेंटर संचालित होता है। छात्रा रोज़ की तरह पढ़ने के लिए कोचिंग गई थी। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि छत से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घटना पर संदेह जताया। उनका कहना है कि जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला, वहां सीधे छत से गिरना संभव नहीं लगता। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ किया जा रहा है।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

 पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं। इसी आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि छात्रा के साथ किसी प्रकार की गलत हरकत की गई हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: