जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार में पांच हाथियों के झुंड ने पांच व्यक्तियों की जान ले ली जिसमें एक ही परिवार के चार लोग हैं। रात के लगभग 1 से 2 के बीच की घटना है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम है और लोग दहशत में हैं। वन विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों से अपील की है कि धैर्य बनाकर रखें तथा जंगली क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति न जाए। हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात हाथियों ने 5 लोगों को अपना निशाना बनाया है। बताया जाता है कि पांच हाथियों ने रात में एक घर पर हमला कर दिया जहां पूरा परिवार सोया हुआ था। घर पर सो रहे सभी पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते रात गांव में वन विभाग की ओर से माइकिंग की जा रही थी लेकिन गांव के लोगों ने सावधानी नहीं बरती जिस कारण यह घटना घटी है।
घटना के बाद विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिवार वालों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मदद पहुंचाई जा रही है। विकास कुमार उज्ज्वल ने इन लोगों से अपील की है कि धैर्य बना कर रखें और सावधानी बरतें। कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए। हाथी काफी अधिक उग्र हैं जिसके चलते पहले भी जान माल की क्षति हुई है।