मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में 5:30 बजे कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। मीटिंग में बिहार सरकार के कर्मचारियों को डीए का तोहफा मिल सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले ही तीन प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र सरकार के फैसले के बाद बिहार सरकार भी डीए बढ़ाती रही है। ऐसे में बिहार सरकार के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को डीए का इंतजार है। वहीं, अगर सम्राट सरकार डीए को लेकर फैसला लेती है तो यह छठ से पहले कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है। इससे पहले पिछले महीने 28 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक हुई थी जिसमें विधानमंडल सत्र को लेकर फैसला लिया गया था। बिहार विधानमंडल का सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। बिहार सरकार की ओर से द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।
28 अक्टूबर को 44 एजेंडों पर मुहर लगी थी, जिसमें आर्थिक अपराध इकाई पटना के विस्तार और क्षेत्रीय अपराध इकाई के बेहतर कार्य के लिए 143 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी। वहीं मोतिहारी, पूर्णिया और सारण जिले में नए नगर पुलिस अधीक्षक के पद और उनके कार्यालय के संचालन के लिए 12 अन्य पदों के सृजन की भी मंजूरी मिली थी।
एक बार फिर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। ऐसे में सभी की नजर नौकरी और रोजगार पर रहेगी, क्योंकि एनडीए सरकार का 1 साल का कार्यकाल इसी महीने पूरा होने जा रहा है।