कटक शहर में यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए शहर के 22 प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक एआई कैमरे लगाए गए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का ई-चालान सीधे भुवनेश्वर कंट्रोल रूम से जारी किया जाएगा।
अब पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले वाहनों की मैन्युअली फोटो लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एआई कैमरे नियमों के उल्लंघन की तारीख और समय के साथ रियल-टाइम रिकॉर्डिंग करेंगे, जिसके आधार पर वाहन मालिक के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ई-चालान भेजा जाएगा।
इस नई व्यवस्था को अगले एक महीने के भीतर कटक में लागू कर दिया जाएगा।
शहर के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। एक बाइक सवार ने कहा कि इससे वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का अधिक पालन करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
ये एआई कैमरे मधुपटना, बादामबाड़ी, रानीहाट, कॉलेज स्क्वायर, ओएमपी, सतीचौरा, बज्रकबाटी, बक्सी बाजार, एसपी ऑफिस चौक, बेलव्यू चौक, प्रेस चौक, जोबरा बैराज सहित शहर के 22 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाए गए हैं।