डॉक्टर पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग, ओपीडी बंद

  • Feb 23, 2021
Khabar East:Demand-for-arrest-of-those-attacking-doctor-OPD-closed
रांची, 23 फरवरी:

इस दुनिया में डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। कुछ लोग तो दुनिया के इस भगवान की पूजा भी करते हैं और कई ऐसे उपद्रवियों हैं जो इस भगवान को मारते भी हैं। ठीक इसी तरह कि एक घटना पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में देखने को मिली है।

रमा शंकर नामक डॉक्टर के साथ मंगलवार की सुबह कुछ उपद्रवियों ने मारपीट की। इसके बाद से डॉक्टर आक्रोशित हो गए हैं। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर OPD बंद कर दिया है। आक्रोशित डॉक्टरों को समझाने का प्रयास चल रहा है लेकिन उनका कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी काम पर नहीं लौटेंगे। OPD बंद है और सिर्फ इमरजेंसी सेवा चल रही है।

जानकारी के मुताबिक MMCH में सुबह में डॉ. रमा शंकर ड्यूटी पर थे। करीब बजे हमीदगंज के रहने वाले कुछ लोग 12 साल की निधि कुमारी नामक लड़की को इलाज के लिए लेकर पहुंचे। डॉ. रमा शंकर ने मरीज का ECG कराया। ECG रिपोर्ट में युवती मृत पाई गई। डॉ. रमा शंकर का कहना था कि लड़की की मौत के बाद भी परिजन उसके इलाज के लिए दबाव बनाए हुए थे। परिजनों को बताया गया कि लड़की की मौत हो गई है तो वे लोग भड़क गए और इलाज नहीं करने का आरोप लगाकर मारपीट किया।

वहीं डॉ. रमा शंकर ने बताया कि लड़की की मौत फांसी लगाने से हुई थी। पता चलते ही परिजनों ने मेरे साथ मारपीट करने के बाद आरोपी लड़की के शव को लेकर भाग निकले।

Author Image

Khabar East

  • Tags: