बोकारो में मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमितों की संख्या 308 हुई

  • May 22, 2020
Khabar East:Five-new-corona-positive-found-in-Bokaro-number-of-infected-in-Jharkhand-reached-308
बोकारो,22 मईः

झारखंड के बोकारो में कोरोना वायरस  के 5 नए मरीज आए हैं। इन नए पांच मरीज के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव  की संख्या 308 हो गई है। यह जानाकरी झारखंड के स्वास्थ्य सचिव तिन मदन कुलकर्णी ने दी है। झारखंड में  बुधवार को मिले 42 नए मरीजों में से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं। गढ़वा में 18 नए केस के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। इनमें से 3 ठीक हो चुके हैं, फिलहाल कुल 44 एक्टिव केस जिले में हैं। कोरोना केस के मामले में गढ़वा राजधानी रांची से काफी आगे निकल गया है। रांची में अब तक 105 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से अबतक 90 ठीक हो चुके हैं। सिर्फ 15 केस एक्टिव हैं। गिरिडीह में सात दिनों के बाद बुधवार को कोरोना के एक साथ पांच नए मरीज मिले। इनमें दो जमुआ प्रखंड के रहने वाले हैं। दो पीरटांड़ और एक कबरियाबेरा के निवासी हैं। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। कोडरमा में भी कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से चंदवारा प्रखंड में तीन एवं जयनगर प्रखंड में दो मरीज पाये गये हैं। चंदवारा प्रखंड के दोनों संक्रमित महाराष्ट्र से एवं जयनगर के दोनों मरीज सूरत से लौटे हैं। कोडरमा जिले में अब संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: