झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएश अफसरों का तबादला

  • Sep 19, 2025
Khabar East:IPS-officers-transferred-on-a-large-scale-in-Jharkhand
रांची,19 सितंबरः

झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक 20 आईपीएस का तबादला किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों ही के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं राकेश रंजन को रांची एसएसपी बनाया गया है जबकि आईपीएस सौरव को देवघर का एसपी बनाया गया है। 30 आईपीएस अफसर के तबादले में सबसे आश्चर्यजनक बात डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर है। डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी डीजी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। लंबे समय से अनुराग गुप्ता सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के डीजी के प्रभार में थे। अब अनुराग गुप्ता सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर हैं। दूसरी तरफ डीआईजी में प्रमोट हो चुके रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।

किसका कहां हुआ तबादलाः-

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईपीएस सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।

आईपीएस प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया।

रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गढ़देशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया।

नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।

दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।

सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।

सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।

आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।

सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी, एसआईबी बनाया गया। चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।

शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।

चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।

पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश।

देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।

आईपीएस अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।

एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।

अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।

श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया।

रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।

अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।

रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।

मनोज स्वर्गियारी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया।

मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया।

आईपीएस पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: