नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

  • Jan 14, 2020
Khabar East:Interstate-gang-busting-fake-currency-two-arrested
धनबाद,14 जनवरीः

 झारखंड में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि एक महिला सहित दो लोग गोला इलाके में नकली नोट से सब्जी खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक सब्जी वाले ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पकड़े गए दो लोगों में एक ने स्वीकार किया है कि बिहार के नालंदा जिले के दो लोगों सहित तीन लोगों का गिरोह इस काम में शामिल है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद की मादा कालोनी में छापा मार कर नोट छापने वाली मशीन, कागज, दो हजार के  नकली नोट, आधे छप चुके नकली नोट और एक लैपटॉप बरामद किया। पुलिस गिरोह में शामिल दूसरे लोगों की तलाश कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: