नकाबपोश डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर लूट ली लाखों की संपत्ति

  • Feb 22, 2021
Khabar East:Masked-dacoits-hostage-looted-and-looted-property-worth-millions
धनबाद,22 फरवरीः

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के खेशमी गांव में देर रात हथियारों से लैस एक दर्जन नकाबपोश डकैतों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति लेकर चलते बने। इस बाबत पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना तोपचांची पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि तोपचांची के खेशमी गांव निवासी अजीत मंडल के घर में रात्रि 2 बजे के करीब कुछ लोगों ने दरवाजा खुलवा कर जबरन घर में घुस गए। जिसके बाद अजीत मंडल, उनकी पत्नी और परिजनों को घातक हथियारों का भय दिखाकर बांध दिया। उसके बाद अलमारी तथा तमाम जगहों का जानकारी लेकर जेवर और नगद निकाल लिया। भुक्तभोगी की माने तो डकैतों ने उनके घर से चार लाख के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नगद लूट लिया।

 घटना की सूचना के बाद तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मंडा मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। डकैतों के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग अपने मुंह को ढके हुए थे तथा उसमें से कुछ डकैत बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे। वहीं डकैतों ने लूट के क्रम में गृहस्वामिनी को बोदी व काकी बोल रहे थे। घटना के दौरान गृह स्वामिनी के भयभीत होकर पीने के लिए पानी मांगे जाने पर डाकुओं ने उन्हें गिलास में लाकर पानी भी दिया। जान नहीं मारने की गुहार लगाने पर डाकूओं ने आश्वस्त किया कि वह जान नहीं मारेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: