प्रशांत किशोर ने राजनीति छोड़ने की बताई नई शर्त

  • Nov 18, 2025
Khabar East:Prashant-Kishor-has-given-a-new-condition-for-leaving-politics
पटना,18 नवंबरः

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार उतरी जन सुराज पार्टी की करारी हार हुई है। रिजल्ट के बाद प्रशांत किशोर पहली बार मीडिया के सामने आए और कटाक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की। पीके ने कहा कि चुनाव में वोट कम मिला, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के साथी ज्यादा दिख रहे हैं। प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ तीन साल पहले बिहार आया था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। संकल्प में कुछ न कुछ कमी रह गयी इसलिए जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। जो लोग जीत गए हैं उनको बहुत-बहुत बधाई। जदयू और भाजपा के लोगों पर काम की जिम्मेदारी दी गई है। उसपर वह काम करें।

 प्रशांत किशोर ने बिहार छोड़ने के सवाल पर कहा कि 'मैं आप सब से माफी मांगता हूं। जो कुछ कमी है उसे सुधारा जाएगा। मैं बिहार छोड़ दूंगा, ये भ्रम है। मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं, दोबारा दोगुने जोश से लड़ेंगे। ये जन सुराज और पीके की जिद है। हमने हिंदू-मुसलमान की राजनीति नहीं की। बिहार को सुधराने की कोशिश जारी रहेगी। जब तक सुधार नहीं दूंगा, बिहार से नहीं जाऊंगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने ईमानदारी से प्रयास किया है। उसमें सफलता नहीं मिली। इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है। व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है।

बिहार सरकार पर चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया। पीके ने कहा कि चुनाव में जीविका दीदी को लगाया गया। चुनाव में पूरा सरकारी तंत्र लगा रहा। आंगनवाड़ी और आशा की सैलरी बढ़ाई गई। एनडीए ने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है। इस दौरान बिहार में पलायन पर कहा कि अगर पलायन रुक जाए तो राजनीति छोड़ दूंगा।

 पीके ने कहा कि जो जीत कर आए हैं, उन्हें बधाई। एनडीए अब अपने वादे पर काम करें। महिला रोजगार योजना को लेकर कहा कि बिहार में करीब 29 हजार करोड़ बांटे गए। 1.5 करोड़ लोगों को पैसे बांटे गए। अब 2 लाख सरकार को देना है। पीके ने नंबर जारी करते हुए कहा कि 9121691216 वो महिला संपर्क करें जिन्हें 6 महीने में 2-2 मिलेगा।

 वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को कभी भ्रष्टाचारी नहीं कहा। परिणाम के बाद नीतीश कुमार स्वस्थ हैं। पीके ने कहा कि वे भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया था ना कि नीतीश कुमार को लेकर। पीके ने अपील की है कि नयी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रिमंडल बनें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: