अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमीः रघुवर दास

  • Oct 08, 2019
Khabar East:Religion-on-iniquity-truth-on-untruth-symbol-of-victory-of-good-over-evil-Vijayadashami-Raghuvar-Das
रांची,08 अक्टूबरः

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से यह अपील किया कि आइए, इस पवन अवसर पर हम अहंकार, अज्ञानता, गरीबी, कुपोषण के रावण को परास्त करें और खुशहाली के राम राज्य के सृजन का संकल्प लें।

 वहीं दूसरी मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं  है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अदम्य साहस और शौर्य से देश को गौरवान्वित करने वाली भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस पर समस्त देश वासियों को शुभकामनाएं।

इसके अलावा अन्य एक ट्वीट में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आरएसएस के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है। राष्ट्र सर्वोपरि, राष्ट्र सेवा और अनुशासन के मूलमंत्र से देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी राष्ट्रभक्तों को नमन एवं स्वंयसेवकों को बधाई।

Author Image

Khabar East

  • Tags: