झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र के एनएच-33 रोमी के समीप बड़ा सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही सुमो विक्टा वाहन अनियंत्रित हो गई जिसके बाद चार पहिया वाहन सुमो सड़क किनारे कुएं में यात्री सहित जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर सभी को बाहर निकाल लिया गया। गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सभी घायलों को हजारीबाग के सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया है।
यह भी पढ़ेंः खेत में पत्नी की हत्या, घर लौटकर पति ने लगाई फांसी
बताया जाता है कि बिहार के दरभंगा से सत्संग से खुशी-खुशी लौट रहे लोग इस तरह से काल के गाल में समा जाएंगे किसी को इसका अंदेशा नहीं था। गाड़ी में सवार सभी लोग मंडई के रहने वाले हैं जो सत्संग में शामिल हो कर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।