छत्तीसगढ़ में 12-13 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

  • May 09, 2026
Khabar East:State-BJP-Working-Committee-meeting-in-Chhattisgarh-on-May-12-13
रायपुर,09 मईः

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक राजधानी रायपुर में 12 और 13 मई को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसकी जानकारी वन मंत्री केदार कश्यप ने दी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इस बैठक में संगठन के मंडल जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। वहीं उन्होंने आगे बताया कि पार्टी इसमें एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित करेगी, जिसमें बंगाल, असम चुनाव में भाजपा की जीत पर मतदाताओं के साथ पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: