इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो जाएगी। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ पश्चिम बंगाल) ने मंगलवार को SIR – 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया। निर्वाचन आयोग इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी 2026 को जो डायरेक्शन दिये थे, उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके तहत वोटर्स को भेजे गये नोटिस पर 14 फरवरी तक सुनवाई होगी। 21 फरवरी तक डॉक्युमेंट्स की स्क्रूटनी की जाएगी और वोटर्स की दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
मतदान केंद्रों यानी बूथ के रैशनलाइजेशन का काम 25 फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। 27 फरवरी 2026 को सभी मानकों यानी पैरामीटर्स की चेकिंग होगी। इसके अगले दिन 28 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश कर दी जाएगी।