सरकार के इशारे पर नाचने को विवश है प्रदेश की पुलिसः सीपी सिंह

  • Mar 22, 2025
Khabar East:The-state-police-is-forced-to-dance-to-the-tune-of-the-government-CP-Singh
रांची,22 मार्चः

झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोलने में जुटी है। राजधानी रांची के डोरंडा में बीती रात फायरिंग के बाद एक बार फिर विपक्ष को सवाल खड़ा करने का मौका मिल गया है। विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस सरकार के इशारे पर नाचने को विवश है। राज्य की विधि व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की स्थिति रहती तो कांग्रेस के शासन में अभी तक राष्ट्रपति शासन लग जाता। इसके कई उदाहरण रहे हैं, मगर केंद्र में मोदी जी की सरकार है वह राज्यों को विधि व्यवस्था को लेकर स्वायत्तता दिए हुए हैं। इस वजह से यह चीज नहीं हो रही है।

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। ठीक उसी तरह जिस तरह से सर्वशक्तिमान होते हुए भी किसी को शस्त्र से दूर कर दिया जाए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: