पर्यटकों ने पुरी बीच पर लाइफगार्ड को पीटा

  • Oct 28, 2025
Khabar East:Tourists-Assault-Lifeguard-At-Puri-Beach
पुरी,28 अक्टूबरः

पुरी बीच पर मंगलवार को एक लाइफगार्ड पर्यटको के हमले में घायल हो गया। हुआ यूं कि पत्नी के साथ एक पर्यटक समुद्र में नहाने जा रहे थे। उसी समय वहां लाइफगार्ड पहुंचा उन्हें समुद्र में अंदर जाने से मना करने लगा। इस पर दोनों ने लाइफगार्ड पर चप्पलों से हमला कर दिया। यह प्रतिबंध चक्रवात 'मोंथा' के कारण समुद्र में तूफानी लहरों के खतरों से बचने के लिए लगाया गया था।

 राज्य सरकार ने पहले ही चक्रवात के दौरान समुद्र में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, इस कदम का व्यापक रूप से स्वागत किया गया था, लाइफगार्ड पर हमले ने अधिकारियों और जनता दोनों से कड़ी आलोचना को आमंत्रित किया है।

 पुरी बीच के 14 संवेदनशील क्षेत्रों में लाइफगार्ड और फायर सर्विस कर्मी हाई अलर्ट पर हैं। चक्रवात 'मोंथा', जो उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में 15 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है, 28 अक्टूबर की रात या शाम को आंध्र प्रदेश के तट पर मचिलीपट्टनम और कलींगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास लैंडफॉल करने की संभावना है। ओडिशा के आठ जिले इससे प्रभावित हो सकते हैं।

अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें और चक्रवात के दौरान समुद्र में न जाएं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: