बीजू जनता दल (बीजद) ने छात्र संघ चुनाव-2026 के दौरान कथित रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने तीन नेताओं को निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी कार्यालय आदेशों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी पार्टी के महासचिव बिजय नायक ने दी।
पुरी जिले के पुरी विधानसभा क्षेत्र के बीजद सदस्य मुरारी श्रीपति नायक को छात्र संघ चुनाव-2026 से जुड़ी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है।
वहीं, जगतसिंहपुर जिले के नौगांव की जिला परिषद सदस्य अमिता स्वाईं और बिरिडी के जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर दाश को छात्र संघ चुनाव-2026 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
राज्य के कई कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर जारी तनाव और चुनाव रद्द होने की घटनाओं के बीच बीजद ने यह कार्रवाई की है।