ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जाजपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मृतकों की पहचान कांदा पूर्ति, नमिता नायक, गीता पूर्ति, बलमा मुंडा और मालती मुंडा के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री माझी ने घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हादसे में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को राहत और सहायता पहुंचाने में जुटा हुआ है।