संबलपुर–झारसुगुड़ा के बीच वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए केंद्र से आग्रह

  • Jan 08, 2026
Khabar East:Dharmendra-Pradhan-Urges-Centre-For-Alternative-Highway-Between-Sambalpur-And-Jharsuguda
भुवनेश्वर,08 जनवरीः

केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम ओडिशा की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए संबलपुर से झारसुगुड़ा के बीच एक वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान रखा।

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता इसलिए है ताकि संबलपुर और झारसुगुड़ादो प्रमुख औद्योगिक केंद्रोंके बीच बढ़ते यातायात दबाव को कम किया जा सके और भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय प्रगति को भी गति मिलेगी। इसे पश्चिमी ओडिशा की अर्थव्यवस्था के लिए एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लिया है। उम्मीद है कि इस पहल से माल परिवहन, व्यापार विस्तार और समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर संबलपुर से झारसुगुड़ा के बीच एक वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का अनुरोध किया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग संबलपुर और झारसुगुड़ा को जोड़ेगा और ओडिशा के औद्योगिक एवं क्षेत्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

 उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार संबलपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई पहल कर चुकी है। शहर की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए 3.5 किलोमीटर लंबा 6-लेन फ्लाईओवर 374 करोड़ की लागत से स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा, भारतीयमाला परियोजना के तहत संबलपुर रिंग रोड का हिस्सा बनने वाली 35 किलोमीटर लंबी 4-लेन बाइपास सड़क के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: