कटक एससीबी अग्निकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच शुरू

  • Apr 13, 2026
Khabar East:High-Level-Judicial-Inquiry-Begins-Into-Cuttack-SCB-Fire-Tragedy
कटक,13 अप्रैलः

एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी भीषण आग की घटना की न्यायिक जांच आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस जांच के लिए एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है। जांच टीम आज सुबह एससीबी मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंची और प्रिंसिपल के कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ शुरू की।

गौरतलब है कि 16 मार्च को ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी इस आग में 12 मरीजों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ओडिशा सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इससे पहले विकास आयुक्त देवरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक फैक्ट-फाइंडिंग टीम ने एससीबी परिसर का दौरा कर आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की थी।

 बाद में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लापरवाही के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था। निलंबित अधिकारियों में कटक सर्किल के डिप्टी फायर ऑफिसर प्रकाश जेना, असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीब कुमार बेहरा, एससीबी स्टेशन ऑफिसर अभिनव पृष्टि और कटक जनरल इलेक्ट्रिकल डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता रंजन कुमार बिस्वाल शामिल हैं।

 यह निलंबन फैक्ट-फाइंडिंग टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर किया गया, जिसमें संबंधित अधिकारियों की लापरवाही और चूक की ओर इशारा किया गया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: