नीतीश कुमार निर्विरोध चुने गए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • Mar 24, 2026
Khabar East:Nitish-Kumar-Elected-JDU-National-President-Unopposed
पटना,24 मार्चः

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की वापसी की अंतिम तारीख आज थी। ऐसे में 24 मार्च यानी मंगलवार को उनके निर्विरोध चुन लिया गया है। दोपहर 2.30 बजे उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। 19 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार का नामांकन किया था। 22 मार्च तक नामांकन का अंतिम दिन था। नीतीश कुमार के अलावा किसी और ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया। 23 मार्च को नामांकन की जांच की गई थी और आज नामांकन की वापसी का अंतिम दिन है। 27 मार्च को चुनाव की तिथि तय की गई थी, लेकिन केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन हुआ है। एक से अधिक नामांकन होता तभी चुनाव कराया जाता। ऐसे में आज नीतीश कुमार विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। नीतीश कुमार ने 2003 में जेडीयू नई पार्टी बनाई थी।

 राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में भले ही नीतीश कुमार को 13 साल लग गए, लेकिन जब से जेडीयू का गठन हुआ यानी 2003 से पार्टी की कमान नीतीश कुमार के हाथों में रही। जो भी बड़े फैसले लिए गए वह नीतीश कुमार ने ही लिए और जिसने भी विरोध किया उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: