सुभद्रा योजना की समय सीमा बढ़ेगी या नहीं 30 अप्रैल के बाद होगा फैसला

  • Apr 15, 2026
Khabar East:Odisha-To-Decide-Subhadra-Yojana-Deadline-Extension-After-April-30
भुवनेश्वर,15 अप्रैलः

ओडिशा सरकार सुभद्रा योजना के तहत नए आवेदनों के लिए समय सीमा बढ़ाई जाए या नहीं, इस पर 30 अप्रैल के बाद फैसला लेगी। यह बात मंगलवार को उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा ने कही। उहोंने कहा कि महीने के आखिर में आवेदनों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी माना कि अब तक मिले आवेदनों की संख्या उम्मीद से काफी कम है।

 इस योजना के तहत आवेदन जमा करने की मौजूदा समय सीमा इस महीने के आखिर तक है। यह योजना उन पात्र महिला लाभार्थियों के लिए है, खासकर उन महिलाओं के लिए, जिनकी उम्र 1 अप्रैल, 2026 तक 21 साल पूरी हो चुकी है।

 परिड़ा ने यहां मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि अगर कहीं कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो पात्र लाभार्थियों को अपने आवेदन जमा करने के लिए पांच अतिरिक्त दिन देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि आवेदन विंडो को खुला रखा जाए या बंद कर दिया जाए, इस पर फैसला 30 अप्रैल को होने वाली समीक्षा बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: