पिछले 12 घंटे के अंदर जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पहली घटना बीते बुधवार की रात पसराहा थाना इलाके के महद्दीपुर में हुई। यहां अज्ञात बदमाशों ने 22 साल के प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। आधे दर्जन बदमाशों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह घर लौट रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना बेलदौर थाना इलाके के सकरोहर गांव में बीती रात हुई जहां 23 साल के ज्योतिष कुमार की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी ग। बताया जाता है कि ज्योतिष अपने घर के छत पर सोया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे सिर में गोली मार दी। हालांकि गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने कहा प्रेम कुमार हत्याकांड -दोस्तों के बीच हुए विवाद के कारण हुई है। मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
वहीं ज्योतिष हत्याकांड मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।