केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को संबलपुर में वीर सुरेंद्र साई (वीएसएस) रक्षा प्रशिक्षण अकादमी में अग्निवीर उम्मीदवारों के साथ बातचीत की।
संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अकादमी में लड़कियों के बीच सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए उत्साह है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संबलपुर एक उत्साही शहर है। इस जगह में बहुत सारी सकारात्मक भावनाएं हैं। अग्निवीर योजना के लिए इन लड़कियों में उत्साह है। ये 21वीं सदी की लड़कियां हैं। पीएम मोदी ने इन्हें अर्धसैनिक बलों में जगह देने का फैसला लिया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 जून, 2022 को सशस्त्र बलों में सेवा देने के लिए भारतीय युवाओं के लिए अग्निपथ नामक एक आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीरों के रूप में जाना जाएगा।