41 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख का था इनाम

  • Nov 26, 2025
Khabar East:41-Maoist-cadres-surrendered-carrying-a-reward-of-Rs-119-crore
बीजापुर,26 नवंबरः

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे है। इसी कड़ी में आज बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवनपहल के तहत 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, इसके अलावा DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के कैडर भी शामिल हैं।

किन-किन रैंकों के माओवादियों ने किया सरेंडर

आज पुनर्वास हुए 41 माओवादी कैडरों में निम्न स्तरों के सदस्य शामिल हैं

 PLGA बटालियन-01 और विभिन्न कंपनियों के 5 सदस्य

ACM-03, प्लाटून व एरिया कमेटी सदस्य 11

PLGA सदस्य 2

मिलिशिया प्लाटून कमांडर 4

मिलिशिया डिप्टी कमांडर 1

मिलिशिया सदस्य 6

जनताना सरकार, DAKMS, KAMS के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य 9

इस साल अब तक 560 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

सुरक्षा बलों की कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण नीति के चलते बीते दो वर्षों में नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 जनवरी 2025 से अब तक 528 माओवादी गिरफ्तार, 560 मुख्यधारा में लौटे, और 144 नक्सली मुठभेड़ों में ढेर हुए हैं। वहीं 1 जनवरी 2024 से अब तक 790 माओवादी आत्मसमर्पण, 1031 गिरफ्तार और 202 मुठभेड़ों में मारे गए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: