आठ अक्टूबर को रांची आएंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • Oct 06, 2026
Khabar East:Agriculture-Minister-Shivraj-Singh-Chouhan-will-visit-Ranchi-on-October-8
रांची,06 अक्टूबरः

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ अक्टूबर को रांची आएंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में कृषि निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों और विभागीय स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, किसानों से जुड़ी गतिविधियों तथा केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने और विभागीय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर जरूरी तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।

 कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रांची में आठ अक्टूबर को केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। इससे पहले निदेशालय अपनी तरफ से बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ले, इसके लिए मंगलवार को भी बैठक बुलाई गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: