छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार राज्य के लिए पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक के नाम की घोषणा कर दी। 16 मई को छत्तीसगढ़ के गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में, 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अरुण देव गौतम को पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इससे पहले अरुण देव गौतम प्रभारी पुलिस महानिदेशक के तौर पर छत्तीसगढ़ का काम-काज देख रहे थे।छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी अरुण देव गौतम बनाए गए हैं जो पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक होंगे। हालांकि अरुण देव गौतम ही छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक का काम देख रहे हैं, लेकिन वह पूर्णकालिक डीजीपी के तौर पर नहीं नियुक्त किए गए थे। अरुण देव गौतम पिछले 14 महीने से छत्तीसगढ़ के प्रभारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर काम देख रहे थे और उसके बाद से लगातार छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी कौन होगा, इसकी चर्चा भी खूब हो रही थी। इस बात को लेकर के चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार की काफी किरकिरी भी होती थी। आलोचना में ये कहा जाता था कि सरकार एक पूर्ण कई पुलिस महानिदेशक नहीं दे पा रही है। हालांकि सरकार ने अब अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का पुलिस प्रमुख बना दिया है।
छत्तीसगढ़ के नए डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस पदाधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले अरुण देव गौतम की गिनती अनुभवी और तेजतर्रार पदाधिकारी के तौर पर की जाती है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक गृह सचिव के तौर पर उन्होंने काम-काज देखा है। शासन और पुलिस प्रशासन दोनों उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। साथ ही एक मजबूत फैसले लेने वाले अधिकारी भी माने जाते हैं। अरुण देव गौतम को उनके सेवाकाल के दौरान कई बार सम्मान भी मिला है। 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से इन्हें सम्मानित किया गया है।