छठ पूजा की धूम, बिहार के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • Oct 27, 2025
Khabar East:Chhath-Puja-in-full-swing-tight-security-arrangements-at-ghats-in-Bihar
पटना,27 अक्टूबरः

चार दिनों तक चलने वाला सूर्य उपासना और लोक आस्था के प्रतीक महापर्व छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन श्रद्धालु संध्या अर्घ्य होगा। आज (सोमवार) शाम व्रती नदी किनारे घाट पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह पावन पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधान से मनाया जाता है। आस्‍था और पवित्रता के महापर्व छठ का उल्‍लास दिख रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने भी रविवार शाम प्रसाद ग्रहण करने लोजपा (रा) के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर पहुंचे। गेट पर ही चिराग पासवान ने उनकी आगवानी की। मुख्‍यमंत्री ने हंसते हुए कहा, हम तो आपका दर्शन करने चले आए। यह सुनकर चिराग भी हंसने लगे। चिराग पासवान और उनकी मां सहित उनके स्वजनों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट उनका स्वागत किया। उनके साथ सभी स्वजनों ने तस्वीर भी खिंचवाई। वहीं, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी, बेटी, छोटे भाई और दामाद उनके बंगले पर छठ पूजा समारोह में भाग लेते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भक्तिभाव के साथ पारंपरिक अनुष्ठान करते हैं।

 लोक आस्था के इस महापर्व के दौरान छठ घाटों पर प्रशासन की तरफ से सुक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरन छठ घाटों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। छठ पूजा को लेकर लोगों जमकर खऱीदारी भी की है। छठ व्रतियों व आगंतुकों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए चप्पे-छप्पे पर पुलिस बलो को तैनात किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: