सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में अदा की गई ईद की नमाज

  • Mar 31, 2025
Khabar East:Eid-prayers-were-offered-at-Kanchenjunga-Stadium-in-Siliguri
सिलीगुड़ी, 31 मार्चः

पूरे देश में आज धूमधाम के साथ ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन मुस्लिम धर्म के लोग आपस में गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। विभिन्न जगहों के अलावा आज सुबह सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में भी ईद की नमाज अदा की गयी। हर साल की तरह इस साल भी जामा मस्जिद इंतेजामिया कमिटी ने सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में नमाज का आयोजन किया। नमाज में इस्लामिक समुदाय के कई लोग शामिल हुए।

 साथ ही आज सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद इंतेजामिया कमिटी के इमाम गुलाम अरशद बरकाती ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। मेयर गौतम देव ने भी इस्लाम धर्म के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: