सम अल्टीमेट मेडिकेयर के कॉक्टरों ने नवीनतम तकनीक से बचाया मरीज का पैर

  • Feb 13, 2026
Khabar East:From-imminent-amputation-to-limb-salvage-SUMUM-doctors-employ-latest-technology-to-save-patients-leg
भुवनेश्वर, 13 फरवरीः

भुवनेश्वर स्थित सम अल्टीमेट मेडिकेयर (SUMUM) के डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सीय उपलब्धि में नवीनतम जेटस्ट्रीम तकनीक का उपयोग करते हुए ओडिशा में पहली बार घुटने के नीचे एडवांस्ड एंडोवास्कुलर एथरेक्टॉमी प्रक्रिया कर एक मरीज का पैर कटने से बचा लिया। यह अत्याधुनिक प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सम्बित कुमार पटनायक ने की, जिसे क्षेत्र में न्यूनतम चीरा लगाकर की जाने वाली रक्तवाहिका चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति माना जा रहा है।

 डॉ. पटनायक के अनुसार मरीज के पैर की धमनियों में गंभीर रुकावट थी यह ऐसी खतरनाक स्थिति होती है, जिसका इलाज न किया जाए तो घाव न भरना, गैंग्रीन होना और अंततः अंग काटने की नौबत आ सकती है।

उन्होंने बताया कि गंभीर क्रिटिकल लिम्ब इस्कीमिया से पीड़ित मरीजों के पास अक्सर बहुत सीमित इलाज विकल्प होते हैं, खासकर जब घुटने के नीचे की छोटी धमनियों में ब्लॉकेज हो। उन्नत एथरेक्टॉमी तकनीक की मदद से अब प्लाक और थक्कों को सुरक्षित रूप से हटाकर बिना ओपन सर्जरी रक्त प्रवाह बहाल किया जा सकता है और अंग काटने का खतरा काफी कम किया जा सकता है।

यह न्यूनतम आक्रामक प्रक्रिया दर्द, अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि और रिकवरी समय को कम करती है तथा अंग बचाने की संभावना बढ़ाती है।

सम अल्टीमेट मेडिकेयर के मुख्य चिकित्सा सेवाएं प्रमुख ब्रिगेडियर (डॉ.) बिराज मोहन मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि ओडिशा में अंग बचाने वाले उपचार के नए दौर की शुरुआत है और उन्नत परिधीय धमनी रोग तथा गंभीर इस्कीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

 575 बेड वाला बहु-विशेषता अस्पताल सम अल्टीमेट मेडिकेयर अत्याधुनिक तकनीक और संवेदनशील उपचार के संयोजन से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी और उन्नत वैस्कुलर केयर में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

 संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोजरंजन नायक ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि सोआ का लक्ष्य हमेशा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना रहा है और यह नई प्रक्रिया जीवन और अंग बचाने वाले उन्नत, मरीज-केंद्रित उपचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 अस्पताल की सीईओ डॉ. श्वेतपद्मा दास ने कहा कि नवीनतम जेटस्ट्रीम तकनीक अपनाकर संस्थान जटिल धमनी रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अत्यधिक विशेषज्ञ उपचार की पहुंच बढ़ा रहा है और बेहतर परिणाम सुनिश्चित कर रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: