ओडिशा के 20 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • Aug 01, 2025
Khabar East:Heavy-Rainfall-Warning-IMD-Issues-Yellow-Alert-For-20-Odisha-Districts
भुवनेश्वर, 01 अगस्त:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले कुछ घंटों में ओडिशा के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम एजेंसी के नवीनतम अपडेट के अनुसार, दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ रहा है और साथ ही, अरब सागर से नमी वाली हवाएं ओडिशा में प्रवेश कर रही हैं। इसके प्रभाव से, अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी वर्षा होगी।

बतादें कि इस दौरान गंजाम, गजपति, नयागढ़, खोर्धा, पुरी, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, जाजपुर, बालेश्वर, मयूरभंज, केंदुझर, ढेंकानाल, अंगुल, देवगढ़, संबलपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और बरगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने नागरिकों को आंधी-तूफान के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचने के साथ-साथ किसानों को खड़ी फसल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: