प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने राहुल गांधी और खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा है कि दोनों नेता कांग्रेस की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। उन्होंने खड़गे को संन्यास लेने की सलाह भी दी और राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए।कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्र और उनके बयानों को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि खड़गे राजनीतिक निराशा में इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। बीजेपी नेता के मुताबिक, अब खड़गे का राजनीतिक करियर समाप्ति की ओर है और कांग्रेस भी कमजोर हो रही है।दिलीप घोष ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक बयान देने से पहले देश लौटना चाहिए, क्योंकि लोग उन्हें ढूंढ नहीं पा रहे हैं। घोष ने दावा किया कि राहुल गांधी और खड़गे के रवैये से कांग्रेस को ही नुकसान होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेता अपनी पार्टी की कब्र खुद खोदेंगे।