दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल

  • Sep 26, 2026
Khabar East:Major-reshuffle-in-West-Bengal-Police-ahead-of-Durga-Puja
कोलकाता,26 सितंबरः

दुर्गा पूजा से ठीक पहले पश्चिम बंगाल पुलिस में व्यापक फेरबदल किए गए हैं। नई विज्ञप्ति के अनुसार देवेंद्र प्रकाश सिंह को कोलकाता के एडिशनल सीपी के पद से हटाकर आईजी, आईबी, उत्तर बंगाल बनाया गया है। उनकी जगह कोलकाता के एडिशनल सीपी सुधीर कुमार नीलकंतम को बनाया गया है। वह इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के आईजीपी थे। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की नीलू शेरपा (चक्रवर्ती) को आईजीपी, डब्ल्यूबीपीएचआईडीसीएल बनाया गया है। उनकी जगह एससीआरबी (SCRB) की आईजीपी शंख शुभ्र चक्रवर्ती को बनाया जा रहा है। वह अब तक पश्चिम बंगाल पुलिस के होम गार्ड के आईजी के पद पर थे। सुखेंदु हीरा को डीआईजी (सिक्योरिटी) यानी सुरक्षा विभाग के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद से कोलकाता का ज्वाइंट सीपी (सिक्योरिटी) बनाया गया है।

 जानकारी के अनुसार डॉ. भोलानाथ पांडे को खुफिया शाखा के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद से कोलकाता ट्रैफिक का ज्वाइंट सीपी बनाया गया है। उनकी जगह डीआईजी, आईबी, सूर्यप्रताप यादव बन रहे हैं, जो अब तक कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट सीपी (ट्रैफिक) पद पर थे। 2011 बैच के आईपीएस देबर्षि दत्त को डीआईजी, डब्ल्यूबीपीएचआईडीसीएल के पद से ज्वाइंट सीपी, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है। उत्तर बंगाल के पुलिस प्रशासन में भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। डब्ल्यूबीपीएस (WBPS) अधिकारी कौस्तुभदीप्त आचार्य इतने दिनों तक दार्जिलिंग के एडिशनल एसपी (ऑपरेशन) यानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थे। उन्हें अलीपुरदुआर के जयगांव का एडिशनल एसपी बनाया गया है। इसी बैच की डब्ल्यूबीपीएस (WBPS) अधिकारी सालिमा लामा को आईआर (IR) दूसरी बटालियन के डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर के पद से हटाकर अलीपुरद्वार जिला पुलिस के मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

 एसएपी (SAP) की 12वीं बटालियन की डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर पूर्णिमा शेरपा को अब कलिम्पोंग जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार सौंपा गया है। अभिषेक रॉय को मालदह के एडिशनल एसपी (ग्रामीण) के पद से हटाकर बीरभूम का एडिशनल एसपी बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी फेरबदल किया गया है। निर्देशिका में बताया गया है कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: