ओडिशा में चल रही भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य सरकार ने घोषणा की है कि दो अप्रैल से स्कूलों में सुबह की कक्षाएं शुरू होंगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने आज इसकी घोषणा की।
यह कदम सरकार द्वारा भीषण गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन के घंटों में संशोधन के एक दिन बाद उठाया गया है।
बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा और सेहत सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक काम करने का निर्देश दिया गया है।
इस समायोजन का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को भीषण गर्मी के मौसम की स्थिति से बचाना है, जो पूरे राज्य में तेज हो रही है। सरकार लगातार गर्मी की स्थिति पर निगरानी कर रही है।