रजरप्पा में खुल गया मां छिन्नमस्तिके का मंदिर, मास्क पहनकर ही कर पाएंगे दर्शन

  • Sep 16, 2021
Khabar East:Mother-Chinnamastikes-temple-opened-in-Rajrappa-will-be-able-to-see-only-by-wearing-a-mask
रामगढ़,16 सितंबरः

झारखंड सरकार के आदेश के बाद आज रामगढ़ के रजरप्पा में स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य किया गया है। गुरुवार की सुबह मंदिर का कपाट मां भगवती की आरती और श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं के लिये खोला गया। इससे पहले पंडा समाज द्वारा मंदिर के विभिन्न हवन कुंडों में दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार के भक्तों और मंदिर प्रबंधन के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। मंदिर खुलने के बाद जिला प्रशासन और मंदिर न्यास समिति राज्य सरकार के आदेश का अनुपालन कराते दिख रहे हैं। मंदिर में प्रवेश के लिये मास्क और सेनेटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है।

 मंदिर खुलने के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम दिखी. कुछ दिनों के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। माता के दरबार में बिहार और पश्चिम बंगाल सहित झारखंड के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर्शन को आ रहे हैं। लगभग 5 महीने बाद माता के दर्शन से भक्त उत्साहित हैं और अपने मन की मुराद पूरी करने के लिए मां से मन्नत मांग रहे हैं। मंदिर में सुरक्षा सख्तमंदिर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: