मां ने बेटे को मारकर घर में दफनाया शव, 12 दिन बाद हुई गिरफ्तारी

  • Feb 23, 2021
Khabar East:Mother-killed-son-and-buried-body-in-house-arrested-12-days-later
बालेश्वर, 23 फरवरी:

एक मां पर अपने छोटे बेटे को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बलराम जेना के रूप में हुई है।

पहले इन्होंने बलराम की हत्या की और फिर उसके शव को सोरो पुलिस की सीमा के तहत बहनागा इलाके में स्थित घर में दफना दिया।

सूत्रों के अनुसार, 12 फरवरी को  मां सुकुरी जेना और बलराम के बीच किसी बात पर झड़प हुई, बाद में मां ने गुस्से में लोहे की छड़ से बेटे पर हमला कर दिया जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो हो गई। अपराध छिपाने के लिए सुकुरी ने अपने बड़े बेटे जगबंधु की मदद से शव को अपने ही घर के अंदर दफना दिया।

यह मामला तब सामने आया जब कोलकाता में बलराम का अंतिम संस्कार कर सुकुरी और बड़ा बेटा जगबंधु अपने गांव लौटे। गांव में आने के बाद मां-बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया।

जगबंधु ने कहा कि बलराम हमेशा हमारे साथ लड़ता था। 11 दिन पहलेउसने मुझ पर लोहे की छड़ से हमला करने का प्रयास किया। मेरी मां ने उससे छड़ छीन लिया और उसकी हत्या कर दी। बाद में हमने घर के अंदर ही उसके शव को दफना दिया। पूरे मामले की जांच के बाद सोरो पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: