चक्रवाती तूफान अम्फान से हुए नुकसान को लेकर सीएम पटनायक ने ममता से की बात

  • May 22, 2020
Khabar East:Naveen-talks-to-Mamata-over-Amphan-damages
भुवनेश्वर,22 मईः

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार की सुबह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से टेलीफोन पर बात की। 20 मई को प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुए जानमाल के नुकसान के बारे में सीएम पटनायक ने ममता बनर्जी से चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पटनायक ने मुख्यमंत्री बनर्जी को ओडिशा से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पटनायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ओडिशा के लोग पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ हैं।

इससे एक दिन पहले पटनायक ने पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था। साथ ही मुख्य सचिव असित त्रिपाठी को पश्चिम बंगाल सरकार के संपर्क में रहने का निर्देश दिया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: