मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भी नीतीश को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा

  • Apr 02, 2026
Khabar East:Nitish-will-continue-to-receive-Z-Plus-security-even-after-stepping-down-as-Chief-Minister
पटना,02 अप्रैलः

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी। इस संबंध में गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश जारी किया गया है। ऐसे में राज्य सभा सदस्य बनने पर भी नीतीश कुमार की सुरक्षा बरकरार रहेगी। गृह विभाग के आदेश से यह भी साफ हो गया है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे और राज्य सभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वर्तमान में नीतीश कुमार राज्य सभा के लिए निवार्चित हुए हैं। फिलहाल अभी नीतीश कुमार को एसएसजी सुरक्षा प्राप्त है, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद उन्हें एसएसजी के साथ जेड प्लस सुरक्षा भी मिलेगी।

 जेड प्लस सबसे हाई लेवल की सुरक्षा मानी जाती है। यह सुरक्षा वीआईपी या किसी बड़ी हस्ती को प्रदान की जाती है। यह सुरक्षा देश के विशिष्ट लोग जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केन्द्रीय गृहमंत्री समेत कई राजनेताओं को मिली हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: