ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने सफल उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे सिविल सेवा को जनसेवा का संकल्प मानें और अपने ज्ञान व अनुभव का उपयोग समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए करें। उन्होंने उनसे समर्पण, नैतिकता और सेवा भाव के साथ काम करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
माझी ने ट्वीट कर कहा कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में कुल 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिसके परिणाम आज घोषित किए गए।