ओडिशा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स कलर अवॉर्ड’ राज्य के लिए गर्व का विषय: सीएम माझी

  • Apr 07, 2026
Khabar East:Odisha-Polices-Presidents-Colour-Award-A-Matter-Of-Great-Pride-CM-Majhi
भुवनेश्वर,07 अप्रैलः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को ओडिशा पुलिस को प्रदान किए गए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स कलर अवॉर्डको पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में हमारी पुलिस बल की इस असाधारण उपलब्धि से मुझे अत्यंत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ओडिशा पुलिस के जवानों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी, समर्पित जनसेवा और अटूट संकल्प का सच्चा प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए यादगार क्षण है कि ओडिशा पुलिस ने देश की अग्रणी पुलिस बलों के बीच यह विशेष पहचान हासिल की है।

 सीएम माझी ने ओडिशा पुलिस की सेवा और वीरता को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्यरत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और सराहना दी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हमारे पुलिस बल का मनोबल और ऊंचा करेगी तथा सुरक्षित और समृद्ध ओडिशा के निर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: