ओडिशा विजिलेंस ने बलांगीर के कांटाबाजी आरएंडबी डिवीजन अंतर्गत टिटलागढ़ आरएंडबी सब-डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) दिलेश्वर माझी को आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
संबलपुर, झारसुगुड़ा और बलांगीर जिलों में छह स्थानों पर की गई तलाशी में काफी संपत्ति का पता चला है।
माझी पास से चार इमारतें, एक मार्केट कॉम्प्लेक्स, नौ महंगे प्लॉट, 300 ग्राम वजन का सोना, 49.45 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि और 6.57 लाख रुपये की नकदी सहित आय से अधिक संपत्ति मिली है।
हालांकि, आरोपी इन संपत्तियों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहा, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
माझी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माझी को आज बलांगीर स्थित विजिलेंस विभाग के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।