कटक पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू; मां कटक चंडी के दर्शन किए

  • Jul 26, 2023
Khabar East:President-Murmu-reaches-Cuttack-pays-obeisances-to-Maa-Cuttack-Chandi
कटक,26 जुलाई:

तीन दिवसीय यात्रा पर ओडिशा आईँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सिल्वर सिटी कटक पहुंचीं है। राष्ट्रपति मुर्मू कटक चंडी मंदिर पहुंच कर वहा 'पूजा' कीं।

राष्ट्रपति बुधवार को कटक में ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। वह एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक के वार्षिक समारोह को भी संबोधित करेंगी और उसी दिन कटक में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 27 जुलाई को ओडिशा के राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के साथ बातचीत करेंगी। बतादें कि राष्ट्रपति मुर्मू 25 से 27 जुलाई तक ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

इसे भी देखेंः- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर आज आएंगी ओडिशा

Author Image

Khabar East

  • Tags: