होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, पुलिस ने की छापेमारी

  • Aug 02, 2026
Khabar East:Prostitution-racket-operating-under-the-guise-of-a-hotel-police-conduct-raid
कोडरमा,02 अगस्तः

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ स्थित बाबा लाइन होटल में देह व्यापार की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर देर रात होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल से लगभग आधा दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए सभी को पूछताछ के लिए चंदवारा थाना लाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछ- ताछ की जा रही है।

 बता दें कि करीब 2 साल पहले भी चंदवारा के जमुखाड़ी स्थित झील रेस्टोरेंट में देह व्यापार के मामले में छापेमारी हुई थी। उस समय संचालक समेत कई लोगों को जेल भेजा गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके बाद से बाबा लाइन होटल में यह अवैध धंधा फल-फूल रहा था

Author Image

Khabar East

  • Tags: