शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी (सोआ) को हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक समारोह में पूर्वी भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ग्राज़िया ट्रेंडसेटर्स 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सोआ के कुलपति प्रो. प्रदीप्त कुमार नंद को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए ग्राज़िया ट्रेंडसेटर्स 2026 अवॉर्ड प्रदान किया गया।
समारोह में बॉलीवुड कलाकार रसिका दुग्गल, ताहा शाह बदुशा और परमब्रत चटर्जी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ग्राज़िया महिलाओं की एक साप्ताहिक पत्रिका है, जो भारत सहित कई देशों में प्रकाशित होती है। पूर्वी भारत में इस प्रकार के पुरस्कार समारोह का आयोजन पत्रिका द्वारा पहली बार किया गया।
यह सम्मान क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शैक्षणिक नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में सोआ के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।