वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश नायक ने थामा कांग्रेस का दामन

  • Aug 12, 2018
Khabar East:Senior-Journalist-Satya-Prakash-Nayak-be-joins-in-Congress
भुवनेश्वर, 12 अगस्तः

एक तरफ ओडिशा में जहां कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक एड़ी से कमर तक का जोर लगा रहे हैं। रविवार को ओडिशा के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश नायक ने विधिवद तरीके से कांग्रेस का दामन थामा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मिश्रण पर्व के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष निरंजन पटनायक और अन्य कार्यकर्ताओँ की उपस्थिति में सत्य प्रकाश नायक ने विधिवद तरीके से कांग्रेस का दामन थामा।

कांग्रेस सूत्रों से जानकारी के मुताबिक सत्य प्रकाश को सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाएगा और फिर बाद में उन्हें उनका जिला भद्रक के भंडारीपोखरी विधानसभा चुनावी क्षेत्र से टिकट दिया जाएगा।

पत्रकारिता से राजनीति में प्रवेश करने वाले सत्य प्रकाश ओडिशा के विभिन्न मीडिया में काम कर चुके हैं। पत्रकारिता कार्य के दौरान मीडिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान छोड़ी है। बताया गया है कि पार्टी में शामिल होने से पहले वह पीसीसी प्रभारी जितेन्द्र सिंह से दिल्ली में जाकर मुलाकात कर चुके हैं। जिसके बाद वह पीसीसी अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओँ की उपस्थिति में पार्टी का दामन थाम लिया।       

Author Image

Khabar East