हनीट्रैप में फंसा ओड़िया जवान, अश्लील डांस दिखाती थी आईएसआई की महिला एजेंट

  • Nov 08, 2019
Khabar East:Serviceman-from-Odisha-honey-trapped-arrested
भुवनेश्वर,08 नवंबरः

पाकिस्तान की एक महिला आईएसआई एजेंट के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के आरोप में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए गए दो में से एक भारतीय सैनिक को गिरफ्तार किया  गया है जबकि दूसरे को रिहा कर दिया गया है, लेकिन इसे बाद में गवाह के तौर पर काम में लाया जाएगा। पुलिस के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए सैनिक की पहचान ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी विचित्र बेहरा के रूप में की गई है। उसे बुधवार को ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट की धारा तीन (जासूसी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पर्याप्त सबूत के अभाव में दूसरे सैनिक को रिहा कर दिया गया है। आईएसआई की महिला एजेंट बेहरा को अश्लील डांस दिखाती थी। इसके बदले वह सेना की खुफिया जानकारी हासिल करती थी।

 इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा, “यह सैनिक सोशल मीडिया के माध्यम से खुफिया जानकारी को पाकिस्तानी महिला एजेंट के साथ साझा करता था। जानकारी के बदले वह उनसे पैसे भी लेता था। जब इस बारे में अधिकारियों को पता चला  तो उन्होंने उसे जोधपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: